Bihar Library Vacancy 2026: Librarian भर्ती, योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी

Bihar Library Vacancy 2026: बिहार में लाइब्रेरी एवं Librarian से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह पोस्ट महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम Bihar Librarian Vacancy 2026, Educational Qualification, Age Limit, Salary, Selection Process, Application Process और जरूरी Documents से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे।

Bihar Library Vacancy 2026 क्या है?

Bihar Library Vacancy के अंतर्गत बिहार के विभिन्न सरकारी संस्थानों, विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों या अन्य विभागों में Librarian, Library Assistant और Library से संबंधित पदों पर भर्ती की जानकारी शामिल की गयी है।

आवेदन पत्र भरे जाने के संबंध में इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना।

एतद्‌ द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों एवं
सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार के
पत्रांक-09/ बि०वि०प०स०-05/ 2025-533 दिनांक 23.09.2025 एवं सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार के
पत्रांक 03/ मा०शि०,/ आ०-319,/ 2026-1634, दिनांक 01.09.2026 के द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में
विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का आयोजन किया जाना है, जिसका विस्तृत विवरण
निम्नवत्‌ है :-

Bihar Librarian Vacancy 2026 – Overview

जानकारीविवरण
भर्ती का नाम
Bihar Library / Librarian Recruitment 2026
पद का नामLibrarian / Library Assistant
राज्यबिहार
भर्ती वर्ष2026
आवेदन मोड Online
Official WebsiteClick Here

Age Limit

विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने हेतु दिनांक 01.08.2026 को
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 21 (इक्कीस) वर्ष की होगी।दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र संख्या-5374 दिनांक 02.04.2013 में किये गये प्रावधानानुसार
भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 03 वर्ष तथा प्रतिरक्षा सेवा में बिताई गई
सेवा अवधि के योग के समतुल्य रियायत दी जाएगी, बशर्ते कि उनका वास्तविक उम्र आवेदन के
समय 57 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Bihar Librarian LET Eligibility Test 2026 Important Date

ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि1 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि1 अक्टूबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि21 अक्टूबर2026
परीक्षा होने की तिथि19 नवंबर 2026 से 10 दिसंबर 2026 तक
रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथिदिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में

Bihar Librarian LET Application Fee 2026 ?

बिहार लाइब्रेरियन भर्ती पात्रता परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को नीचे बताया गया आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा 

Gen/OBC/EWSRs- 960
SC/ST/PwBD/FemaleRs- 760

Bihar Librarian LET 2026 Eligibility Criteria

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक पास होने चाहिए 
  • स्नातक में 45% मार्क्स होना चाहिए 
  • (BC/EBC/SC/ST/EWS/दिव्यांग/महिलाओं के लिए 5% की छूट, यानी 40%) 
  • B.Lib / BLIS (बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस) 
  • इस पात्रता परीक्षा में केवल बिहार के अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं

Bihar Librarian LET 2026 Exam Pattern (Expected)

SectionQuestion NoMarks
Library & Information Science100100
General Knowledge (Bihar+India+Current Affairs)5050
कुल 150150

Required Documents?

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट + सर्टिफिकेट 
  • ग्रेजुएशन (स्नातक) की मार्कशीट + सर्टिफिकेट 
  • B.Lib / BLIS (तकनीकी योग्यता) की मार्कशीट + सर्टिफिकेट
  •  आवासीय प्रमाण पत्र (निवास / Domicile – अनिवार्य) 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  •  NCL (BC/EBC)
  • पासपोर्ट साइज का फोटो
  • सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Note- सभी दस्तावेज स्वअभिप्रमाणित प्रति अपलोड करे |

Important Link For Bihar Librarian LET 2026

Online ApplyRegistration || Login
NotificationClick Here
Official WebsideClick Here

नॉर्मलाइजेशन (Normalization)

(क) Computer Based Test (CBT) विधि से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षाएं, जिनमें अभ्यर्थियों की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा होती है, का आयोजन एक से अधिक पालियों (Sitting)/तिथियों (Dates) में किया जाता है। ऐसी परीक्षाओं में सामान्यतः अलग-अलग पालियों में प्रश्न पत्रों के कठिनाई स्तर (Difficulty Level) अलग-अलग होता है। इसी अंतर को खत्म करने और सभी अभ्यर्थियों को बराबरी का मौका (Fair Chance) देने के लिए इन परीक्षाओं का परीक्षाफल तैयार करने के पूर्व Normalization की विधि अपनाई जाती है, ताकि किसी विशेष पाली के अभ्यर्थियों को कोई लाभ या हानि नहीं हो। इसलिए इस परीक्षा में भी Normalization विधि अपनाकर परीक्षाफल प्रकाशित किया जाएगा।

(ख) Normalization की प्रक्रिया के उपरान्त अभ्यर्थी का जो भी Normalized Score होगा, वही अभ्यर्थी का प्राप्तांक होगा। अभ्यर्थियों की उत्तीर्णता अथवा अनुत्तीर्णता का निर्धारण इसी प्राप्तांक (Normalised Score) के आधार पर कंडिका संख्या-6 में दिए गए उत्तीर्णतांक प्रतिशत के अनुसार होगा, न कि Raw Score (Raw Score = सही प्रश्नोत्तर के आधार पर प्राप्त अंक) के आधार पर।

(ग) उदाहरणस्वरूप: किसी सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी का 150 अंकों की परीक्षा में Raw Score 76 है तथा Normalization प्रक्रिया के उपरान्त उसका Normalized Score 74.90 आता है तो निर्धारित उत्तीर्णतांक (150 का 50% = 75) प्राप्त नहीं करने के कारण अभ्यर्थी का रिजल्ट अनुत्तीर्ण घोषित होगा।

(घ) यद्यपि कि परीक्षा में गलत उत्तर हेतु निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है, किन्तु Normalization की प्रक्रिया में अपेक्षाकृत अधिक प्रश्नों के गलत उत्तर दिए जाने की स्थिति में Normalization Score में ऋणात्मक प्रभाव आ सकता है।

परीक्षा आवेदन-पत्र समिति की वेबसाइट पर भरने की विस्तृत विधि निम्नवत् है :

(i) आवेदन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूर्ण होगी :

(A) पंजीकरण
(B) फॉर्म भरना
(C) भुगतान करना

(ii) पंजीकरण :
प्रथम बार Registration Page खुलेगा। Registration Page पर आवेदक अपनी संबंधित सूचनाएँ भरेंगे एवं Generate OTP बटन पर क्लिक करेंगे। OTP डालकर Registration की प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे। आवेदक के पंजीकृत मोबाइल पर SMS के माध्यम से User ID एवं Password उपलब्ध कराया जाएगा।

(iii) फॉर्म भरना :
आवेदक अपने User ID एवं Password के सहयोग से पोर्टल के मुख्य पेज पर Login कर सकेंगे। Login करने पर आवेदन-पत्र का पेज खुलेगा। आवेदन-पत्र में कुछ बॉक्स पूर्व से भरे होंगे, जिसे आवेदक द्वारा Registration के समय भरा गया था। इस पेज पर अभ्यर्थी अपना व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण भरेंगे।

(iv) रंगीन फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करना :
अभ्यर्थी के फोटोग्राफ का स्कैन किया हुआ साइज 80 KB से 200 KB तक एवं आयाम 3.5 cm × 4.5 cm होना चाहिए। हस्ताक्षर का स्कैन किया हुआ साइज 50 KB से 200 KB तक होना चाहिए।

(v) फोटोग्राफ से संबंधित निर्देश :
रंगीन फोटोग्राफ हाल (Recent) का होना चाहिए तथा फोटोग्राफ का Background सफेद अथवा हल्के रंग का होना चाहिए। फोटो कैमरे के सामने से खींचा हुआ होना चाहिए। फोटोग्राफ में अभ्यर्थी की आँखें एवं चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।

(vi) फोटो खिंचवाने के समय :
सिर पर टोपी या कोई कपड़ा तथा काला चश्मा स्वीकार्य नहीं है।

(vii) परीक्षा शुल्क का भुगतान करना :
आवेदन-पत्र भरने के उपरांत Select Online Payment पर क्लिक करेंगे। तत्पश्चात Select Payment Gateway में से किसी एक Payment Gateway को Select कर भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे।

परीक्षा शुल्क का भुगतान Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI के माध्यम से करने की अनुमति होगी। इसके अलावा अन्य किसी माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया जाता है कि ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने के बाद भरे गए परीक्षा आवेदन पत्र को पुनः एक बार ध्यानपूर्वक जाँच कर लें।

यदि कोई त्रुटि हो तो अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र में त्रुटिपूर्ण विवरण को ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि के पूर्व समिति की वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in पर Login करके निश्चित रूप से सुधार कर लें।

मूल प्रवेश पत्र निर्गत होने के उपरांत किसी भी विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नोट : ऑनलाइन के अलावा किसी भी अन्य माध्यम से आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

FAQs-Bihar Librarian LET 2026

  • क्या सच में बिहार में लाइब्रेरियन की भर्ती आने जा रही है?

जी हां बिहार लाइब्रेरी की भर्ती बिहार में 5800 के सीटों पर निकाला गया है|

  • क्या बिहार लाइब्रेरियन भर्ती पात्रता परीक्षा में other स्टेट वाले भी भाग ले सकते हैं?

नहीं इस पात्रता परीक्षा में केवल बिहार के लोग ही भाग ले सकते है 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top